फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 35 हजार
विज्ञापन

हर्रैया। साइबर अपराधियों का नेटवर्क अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला क्षेत्र के बसेवा राय का है। यहां की युवती जो कानपुर में बीएससी कर रही के एटीएम का क्लोन बनाकर जालसाजों ने 35000 रुपये खाते से उड़ा दिए। ठगी के बारे में बैंक को सूचित कर खाते से लेनदेन होल्ड कराती तब तक जालसाज मंसूबे में कामयाब हो चुके थे।
विज्ञापन

बसेवा राय गांव के शिव मूर्ति वर्मा कानपुर में सरकारी कर्मचारी हैं। उनकी पुत्री रिया वर्मा वहीं पर रहकर बीएससी कर रही है। उसके नाम से कानपुर के सिविल लाइंस में केनरा बैंक में एक बचत खाता है। आजकल रिया अपने पैतृक गांव आई है। बृहस्पतिवार सुबह 9.37 बजे 5000 रुपये निकालने का मैसेज आया तो वह चौंक गई। दो मिनट बाद ही फिर उतनी ही रकम निकल गई तो वह परेशान हो गई। जब तक रिया कुछ समझ पाती तब तक उसके खाते से सात बार में कुल 35000 का चूना लग चुका था। परेशान छात्रा ने अपने साथ हुई जालसाजी की सूचना बैंक प्रबंधक को मोबाइल से देकर खाते के लेन देन पर रोक लगाने का अनुरोध किया। पीड़िता ने बताया कि वह बुधवार को कस्बे के यूनियन बैंक में लगे एटीएम से रकम निकालने गई थी। एक संदिग्ध व्यक्ति उसके आस-पास खड़ा था। पीड़िता ने मामले की लिखित सूचना थाने पर दी। मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे यह कहकर टरका दिया कि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें