फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दबंगों ने नाबालिग को पीटा, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरपाती मुस्तहकम में जमीन पर अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर एक नाबालिग लड़के को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां का आरोप है कि आरोपियों ने लात-घूंसों से हमला कर उसके पुत्र की कमर की हड्डी तोड़ दी।
विज्ञापन


पीड़िता कान्ती देवी ने बताया कि 15 जून को दोपहर लगभग 12:30 बजे गांव के ही कुछ लोगो द्वारा हमारी जमीन पर जबरन टिनशेड रख रहे थे। जब मेरा नाबालिग पुत्र साहुल यादव ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित मां ने बताया कि जब वह बीच बचाव करने गई तो आरोपियों ने उन्हें भी अभद्र गालियां दीं। आरोप है कि पिटाई से साहुल की कमर की हड्डी टूट गई। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें