फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा नहीं, इरादा दिखाए प्रदेश सरकार

विज्ञापन
क्रमिक अनशन जारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

अमहट पुल निर्माण समेत पांच मुद्दों को लेकर रालोद नेता चंद्रमणि पांडेय का अनशन सोमवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अब वादा नहीं, इरादा दिखाए।
 किसानों की फसल सुरक्षा व प्रतिपूर्ति, द्वितीय विश्व युद्ध सैनिक आश्रितों की पेंशन में वृद्धि, छावनी, हर्रैया कप्तानगंज सहित प्रमुख चौराहों पर अंडरपास निर्माण, आम जनता को शिक्षा, चिकित्सा निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पांचवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठे रालोद के प्रदेश सचिव चंद्रमणि पांडेय ने कहा कि हम वादों से हटने वाले नहीं हैं। सरकार जन समस्याओं को हल करने का इरादा दिखाए। केंद्र और राज्य सरकारों कीवादाखिलाफी के चलते समाज का हर वर्ग दुखी है। पढे़-लिखे नवयुवक बेरोजगार होकर घूम रहे हैं। सरकार रोजगार देने के बजाय रोजगार छीन रही है। कहा कि रविवार तक मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए कार्रवाई नहीं हुई तो हम 19 मार्च से आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सूर्य नारायण मिश्र, ओमप्रकाश चौधरी, शिवकुमार गौतम, सामइन फारूकी, कप्तान मौर्या, अजय सिंह दिलीप उपाध्याय समेत तमाम समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन


निर्णय होने तक चलेगी अमीनों की हड़ताल
बस्ती/भानपुर/हर्रैया। 
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। तहसील कार्यालयों पर एकजुट हुए संग्रह अमीनों का कहना है कि जब तक सकारात्मक वार्ता का परिणाम नहीं आएगा तब तक हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

भानपुर तहसील में हड़ताल पर बैठे अमीनों के संबोधन में ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने हड़ताल से प्रभावित हो रहे कार्यों को देखते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों को वार्ता के लिए प्रदेश मुख्यालय पर बुलाया है। कहा कि जब तक कोई सकारात्मक निर्णय संग्रह अमीनों के पक्ष में नहीं हो जाएगा अथवा प्रांतीय नेतृत्व की ओर से हड़ताल समाप्त करने संबंधी कोई फैसला नहीं लिया जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर राम प्रकाश चौधरी, शशि भूषण पाण्डेय, सुभाष चन्द्र चौधरी, अब्दुल लतीफ, उदय भान, इश्तखार अहमद मौजूद रहे। उधर, हरैया तहसील परिसर में संघ तहसील अध्यक्ष सुरेश कनौजिया की अध्यक्षता में अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। जिला मंत्री सुभाष चौबे ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता आंदोलन से हम लोग हटने वाले नहीं हैं। कहा कि राजस्व संहिता के अनुरूप वसूली प्रपत्रों को उपलब्ध कराया जाए। विभागीय कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए। साइकिल भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर बाइक का भत्ता दिया जाए। शिवनारायण, सुरेश श्रीवास्तव, तिलकराम धर्मेंद्र सिंह, सुरेश कनौजिया, हरिशंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें