फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली पर कार्य बहिष्कार, तालाबंदी

विज्ञापन
हर्रैया में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू हो गया। विकास भवन सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों पर आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया। सरकार को चेतावनी दी।  
विज्ञापन

विकास भवन पर अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा व संचालन संघर्ष समिति के वाइस चेयरमैन शांति भूषण नाथ त्रिपाठी ने किया।  
इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, तौलू प्रसाद, प्रमोद शुक्ल, राजेश यादव, अखिलेश पाठक, अजीत सिंह आदि ने संबोधित किया। जिले के सभी ब्लॉकों में कर्मियों व अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से सरकार विरोधी नारे लगाए।  बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन मंच के आह्वान पर आयोजित तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के पहले दिन ब्लॉक संघ के संयोजक मो. कलीम के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मचारियों व सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. सुशील कुमार शुक्ल, राम प्रकाश पांडेय, धर्मपाल तिवारी, गणेश कुशवाहा, निकुंजनी, हरि प्रकाश, मनोज कुमार चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर सभी प्राथमिक माध्यमिक पूर्व माध्यमिक ब्लॉक व अन्य सरकारी कार्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक मुख्यालय पर अखिलेश शुक्ला, शीतला प्रसाद यादव, बीपी आनंद, गोविंद माधव त्रिपाठी, इजहारुल हक अंसारी, हरेंद्र कुमार यादव, वंदना त्रिपाठी, डॉ. कांचनमाला त्रिपाठी, फौजदार यादव आदि मौजूद रहे। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कार्यालय पर शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, ग्राम विकास विभाग के कर्मियों व अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर विरोध जताया पूरा कार्य दिवस कार्य का बहिष्कार कर ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की। इस मौके पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, सत्य प्रकाश कनौजिया, सियाराम पांडेय, संतोष सिंह व नंदलाल, पंचायत विभाग के एडीओ पंचायत राम स्वरूप सिंह, मनोज चौहान,  गंगाराम यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।  भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार कर्मियों ने तहसील मुख्यालय पर एकत्र होकर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसमें शिक्षा, पंचायती राज व राजस्व विभाग से जुडे़ कर्मचारी शामिल रहे। भानपुर में कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकृष्ण ओझा ने की। इस मौके पर बालकृष्ण उपाध्याय, राघव प्रसाद शुक्ला, राजू, गणेश शंकर पांडेय, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शशिभूषण पांडेय, सुमिरन प्रसाद, संजय श्रीवास्तव, सुरेन्द्र नाथ वर्मा, रामचन्द्र वर्मा, हरिओम पाल, सुशील चौधरी, आशुतोष पटेल सहित तमाम शिक्षक, कर्मचारी व सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें