फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती : 72 लाउडस्पीकर हटवाए, 55 की कम कराई गई आवाज

Tue, 11 Nov 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के सभी थानों द्वारा धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकरों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 122 स्थानों की जांच की। जांच में 55 मंदिर, मस्जिद और सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि मानक से अधिक लाउडस्पीकर पाए गए, जिनकी आवाज तत्काल कम कराई गई। वहीं 72 लाउडस्पीकर आपसी सहमति से हटवाए गए। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर संचालकों को चेतावनी दी कि ध्वनि मानक का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी को निर्देश दिया गया कि यदि लाउडस्पीकर लगाना आवश्यक है तो उसे मानक ध्वनि सीमा के भीतर ही संचालित किया जाए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि यह अभियान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें