फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लापरवाही पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई’

Fri, 09 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
बस्ती। मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी कमिश्नर एवं डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने गुरूवार को योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लक्ष्यों की पूर्ति न करने वाले अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के लिए  चेताया है। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।  
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी कमिश्नर ने आचार्य संहिता लागू होने से पहले निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा तीनों जनपदों के अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित योजनाओं के सापेक्ष प्राप्त धनराशि को कर हाल में व्यय करने, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा प्राथमिक को विद्यालयों में शत प्रतिशत विद्युतीकरण कराने के लिए सूची उपलब्ध कराने, 15  सितंबर तक क्लीन एंड ग्रीन स्कूल योजना से संबंधित कार्रवाई संपन्न कराने, मंडल में लक्षित हैंड पंपों को स्थापित करने का भी निर्देश दिया। 

  स्कूलों में मात्र 61 फीसदी समाजवादी पौष्टिक आहार वितरण पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीनों जनपद के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि वे ऐसे 100 विद्यालयों की सूची बनाकर , जिसमें बच्चों की उपस्थिति न्यूनतम हो, की जॉच करें और  शिक्षकों/अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य निधि के बारे में कहा कि सभी जिला चिकित्सालय से प्रत्येक माह में कम से कम 10 ऐसे मरीजों जिनका इलाज संबंधित चिकित्सालय में उपलब्ध व्यवस्था से संभव नही हो पा रहा है को चिन्हित कर उनके इलाज का प्रस्ताव शासन  भेजें।
 गैर कानूनी एवं मानक विहीन ढंग  से संचालित नर्सिग होम की जॉच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सोलर पंप को लेकर संयुक्त कृषि निदेशक को नसीहत देत हुए उन्हें अपनी  कार्यप्रणाली में सुधार लाने और लाभार्थियों का चयन कर सोलर पंपों  को स्थापित करने के निर्देश दिया।  
इस मौके पर डीएम सिद्धार्थ नगर  नरेंद्र पांडेय, डीएम संतकबीर नगर डॉ सरोज कुमार, सीडीओ बस्ती सोबरन सिंह, सीडीओ सिद्धार्थ नगर अखिलेष तिवारी, सीडीओ संतकबीर नगर सहित संयुक्त विकास आयुक्त वीपी पांडेय, उपनिदेशक अर्थ एवं  संख्या एवं अन्य विभागों के मंडलीय अधिकारी एवं तीनों  जनपदों के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें