संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आईजीआरएस की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम रवीश गुप्ता ने विभाग वार सभी अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने कहा कि शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर पोर्टल पर समय से आख्या अपलोड किया जाए। मुख्यमंत्री, जनता दर्शन व शासन से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारित करें। कहा कि जिन विभागों की प्रगति ए श्रेणी से निम्न है, वे प्रगति में सुधार के लिए प्रयास करें, ताकि असंतुष्ट श्रेणी के शिकायतों की संख्या कम से कम रहे।
इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, एआरटीओ पंकज सिंह, सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम शाहिद अहमद, शत्रुहन पाठक, डीडीओ अजय कुमार सिंह आदि माैजूद रहे।