फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छुट्टा पशुओं से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के किसान छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान है। फसल की रखवाली के लिए किसानों को दिन-रात खेतों में ही रहना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैरागल, बेदपुर, गौरा, सैनिया, मझियार, भनखरपुर, अशोकपुर, बरदिया कुंवर, रमनातौफीर, गोकुलपुर तिवारीपुर, सैनिया कई गांवों मे छुट्टा,पशु गेहूं की फसल को चौपट कर रहे है।
किसानों का कहना है किइन पशुओं का झुंड राम जानकी मार्ग पर ललहवा, चिलमा, शुकुलपुरा, भिउरा, दुबौलिया, रमवापुर, तुर्कीपुर, आदि जगह सड़कों पर खड़ा रहता है। इससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

किसान रामबहादुर, राजेंद्र प्रसाद यादव, राम तीर्थ मौर्य, राधेश्याम चौधरी, शिव मूरत, झिनकान आदि ने बतायाकि प्रशासन की तरफ से छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए पशु आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है, मगर जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आश्रय स्थल में पशुओं की संख्या मानक के अनुरूप नहीं रहती है। एडीआे पंचायत संजय श्रीवास्तव ने कहा की छुट्टा पशुओं को आश्रयस्थल भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें