फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कहानियां सोच और संस्कारों पर छोड़ती हैं गहरी छाप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक अच्छी कहानी सिर्फ पढ़ी या सुनी नहीं जाती, बल्कि वह सोचने का नजरिया बदलने के साथ समाज की सोच और संस्कारों पर भी गहरी छाप छोड़ती है। हर्रैया नगर पंचायत निवासी लेखक एवं ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट गौरव कुमार निगम ने अयोध्या में आयोजित अयोध्या-फैजाबाद पुस्तक मेले में ‘एक कहानी, कई नजरिए’ विषय पर आयोजित विशेष सत्र में कहानी की इसी ताकत को रेखांकित किया। उन्होंने महाभारत के शकुनि के चरित्र से लेकर विज्ञापन जगत के चर्चित अभियानों तक के उदाहरण देकर बताया कि कहानी किस तरह लोगों की सोच, व्यवहार और पसंद को प्रभावित करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें