फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयमाल के वक्त पत्थर फेंकने से नाराज हुआ दूल्हा, बोला- यह शादी नहीं हो सकती

Fri, 09 Jun 2023 04:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

नगर थाना क्षेत्र के लखनहट गांव के पृथ्वीराज पुत्र हरिराम की लालगंज थाना क्षेत्र के हलुआपार गांव में नंद कुमार के घर बरात आई थी। द्वारपूजा के समय नाचते समय घरातियों-बरातियों में विवाद हो गया। तब बड़े-बुजुर्गों ने लोगों को शांत करा दिया। बाद में जयमाल के समय दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे, तभी किसी ने स्टेज पर एक पत्थर फेंक दिया।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के हलुआपार गांव में वर-वधू पक्ष में विवाद हो जाने से पुलिस के मौजूदगी हुई श
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के हलुआपार में बुधवार की रात जयमाल के समय स्टेज पर पत्थर फेंकने से नाराज दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। पत्थर दूल्हे के मौसेरे भाई को लगा था। इस पर वर व वधू पक्ष में विवाद हो गया और बराती लौटने लगे। इससे नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। बृहस्पतिवार तड़के पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के लखनहट गांव के पृथ्वीराज पुत्र हरिराम की लालगंज थाना क्षेत्र के हलुआपार गांव में नंद कुमार के घर बरात आई थी। द्वारपूजा के समय नाचते समय घरातियों-बरातियों में विवाद हो गया। तब बड़े-बुजुर्गों ने लोगों को शांत करा दिया। बाद में जयमाल के समय दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे, तभी किसी ने स्टेज पर एक पत्थर फेंक दिया। पत्थर दूल्हे के मौसेरे भाई सुधीर के सिर पर लगा। इस पर वर और वधू पक्ष में फिर विवाद शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें: जमीन की लालच में भू-माफिया ने ढहा दिया 65 वर्ष पुराना श्रीराम मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर दूल्हा पृथ्वीराज ने शादी से इन्कार कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख ज्यादातर बराती लौट गए, जबकि घरातियों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। बृहस्पतिवार भोर में लगभग 4:30 बजे किसी ने पीआरवी 112 को फोन कर पुलिस को सूचना दे दी।

इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी महेश सिंह ने चोटिल सुधीर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी करवाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें