फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के विवाद में पत्थरबाजी, चार पर केस

Mon, 02 Jun 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर व लात घूंसे चले।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व मारपीट समेत समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार निवासी राजेश ने नगर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने ईंट-पत्थर और लात घूसों से मारने लगे।
बीच-बचाव करने आए बेटे रोशन को भी जमकर पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आईं। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही सोमई, मंजू, राम जन्म व रीमा के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें