फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के विवाद में पथराव पुलिस जीप के पर्दे फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव में शुक्रवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर मारपीट, तोड़फोड़-पथराव हुआ। एक महिला की पिटाई करने के साथ ही उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए और दरवाजे-खिड़कियों में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 और भटहट चौकी की पुलिस को भी भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस जीप को घेरकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस को करीब 300 मीटर तक जीप पीछे ले जानी पड़ी। आरोपियों ने वाहन के पर्दे फाड़ दिए और उसे नुकसान पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सिंघोरवा निवासी मनोज की पत्नी कंचन ने भटहट चौकी पर तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कंचन का आरोप है कि गांव के रामाश्रय उर्फ सीताराम और उनके परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह रामाश्रय कई लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए।
विरोध पर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी धमकाया गया। इसके बाद घर पर ईंट-पत्थर फेंककर दरवाजे और खिड़कियों में तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराने की कोशिश की। बाद में भटहट चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस जब कुछ महिलाओं को जीप में बैठाकर चौकी ले जाने लगी तो कुछ लोगों ने वाहन को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ महिलाएं जीप में बैठी महिलाओं को नीचे उतारने की कोशिश करने लगीं। इसी दौरान पुलिस वाहन के पर्दे फाड़ दिए गए और उसे क्षति पहुंचाई गई। हालात को देखते हुए पुलिसकर्मियों को जीप पीछे ले जानी पड़ी।
विज्ञापन

मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ कैंट रवि सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद आरोपियों के घर छोड़कर भागने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें