ढाबे के सामने से खड़ा ट्रक चोरी
हर्रैया। हर्रैया थाना क्षेत्र के आमा पांडेय गांव के निकट स्थित ढाबे के सामने खड़ा ट्रक चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
ट्रक मालिक सूर्य वर्मा निवासी आमा पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका ट्रक इसी थाना क्षेत्र के मटेहनिया गांव निवासी इंद्रजीत पाठक चलाते थे। वह बुधवार की शाम करीब 8:30 बजे इटवा गांव में मोरंग गिराकर ढाबे पर ट्रक को खड़ा कर अपने घर चले गए।
भोर में चालक ने ही ट्रक चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।