फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए दो विवाहिताओं का उत्पीड़न, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए दो विवाहिताओं का उत्पीड़न, केस
विज्ञापन

बस्ती। दहेज के लिए दो महिलाओं को प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना और परशुरामपुुर थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
महिला थाना में तहरीर देकर संतकबीरनगर के बखिरा थाना अंतर्गत मेड़रापार निवासी सुमन कुमारी ने बताया कि ससुराल में दहेज की मांग करते हुए अपशब्द कहकर पीटा गया और धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी पति अमरजीत, जेठ जयहिंद, देवर अमित कुमार, शनि, ननद कुसुम, प्रियंका, सास प्रतिमा देवी, चंदा देवी, ससुर श्रीराम, निवासी मेड़रापार, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, परशुरामपुर थाने में तहरीर देकर सुष्मिता गुप्ता ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज स्थित उनकी ससुराल में पति व ससुराल के लोगों ने दान-दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया। अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने आदर्श नगर, भावापुर, प्रयागराज निवासी सौरभ गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता और अनीता समेत पांच पर डीपी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें