सोनहा। चोरी का पंपिग सेट पुलिस ने बरामद कर लिया है। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों को क्षेत्र के भिरिया तिराहा से सोमवार को साढ़े तीन बजे पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि सोनू सोनकर निवासी सरनागी थाना पैकोलिया व गाजी उर्फ राजमन चौधरी निवासी महाखरपुर थाना हरैया को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन दोनों ने चोरी गया पंपिंगसेट बरामद कराया। संवाद