बस्ती। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नरखोरिया में स्थित रीता देवी के नाम से उचित दर राशन की दुकान का अनुबंध निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि कोटेदार रीता देवी प्रधान जितेंद्र कुमार की माता हैं। नियमानुसार यह आवंटन शासनादेश के विरुद्ध है। ऐसी दशा में नरखोरिया की कोटे की दुकान निरस्त की जाती है। संवाद