महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के ककुआरावत गांव के सिवान से चोरी पंपिंग सेट की पंखी को महराजगंज चौकी पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। आरोपी को तेलियाडीहा स्कूल के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव के रहने वाले हृदयराम ने एक मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके खेत में लगे पंपसेट की पंखी चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए छानबीन किया तो मामला सही पाया गया। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि महराजगंज के चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर अब्दुल कलाम निवासी ग्राम भैरोपुर थाना कप्तानगंज को चोरी की पंखी और साइकिल के साथ तेलियाडीहा स्कूल के पास गिरफ्तार किया।