फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेट्रोल पंप से चोरी गए रुपये बरामद, कर्मी गिरफ्तार

Sun, 14 May 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के कोहराएं बाघानाला मार्ग पर हलवइया गांव के करीब स्थित पेट्रोल पंप से चोरी गए रुपये बरामद कर पुलिस ने पंप कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दस मई की मध्यरात्रि थाना क्षेत्र में हलवइया चक गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के कैश बॉक्स से एक लाख उन्सठ हजार दो सौ अस्सी रुपये चोरी हो गए थे। इसकी लिखित सूचना पंप के मैनेजर ओम प्रकाश वर्मा ने पुलिस को देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।
प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर रामेश्वर यादव ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पंप पर तैनात कर्मचारी बहराइच जनपद के महसी थाना के मंगलपुरवा निवासी जयपाल यादव की भूमिका संदिग्ध मिली। पूछताछ में पहले तो उसने ना-नुकूर किया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने चोरी की बात को कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि लालच व गरीबी के चलते उसने ऐसा किया।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि बिजली का मुख्य एमसीवी स्विच को बंद कर कैशबाक्स से उसने रुपये निकाल कर काली पन्नी में रखकर बालू में छिपा दिया था ताकि मामला शांत होने पर उसे लेकर घर भाग सके। आरोपी की निशानदेही पर बालू में रखी काली पन्नी से चोरी के रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें