बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनौरा के राजस्व गांव बाढूजोत के सीवान में अमरूद के पेड़ की डाल में दुपट्टे के सहारे एक किशोर का लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। बकरी चराने गईं महिलाओं ने शव देखकर शोर मचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
बाढूजोत निवासी कन्हैयालाल (17) पुत्र रामदुलारे छह भाई व तीन बहनों में पांचवें नंबर पर थे। पिता रामदुलारे व मां दुर्गावती ने बताया कि शनिवार काा अचानक पौने तीन बजे घर से बाहर निकला। कुछ समय बाद बकरी चराने गई महिलाओं ने अमरूद के पेड़ से लटका शव देखकर शोर मचाया। जिसके बाद घर पर इसकी सूचना मिली। इसके बाद पिता रामदुलारे ने वाल्टरगंज पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।