फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिन भर वितरित किए कॉपी और पेपर केंद्रों पर लेकर पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Tue, 17 Feb 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अब पूरी हो चुकी है। सोमवार को जिला स्तरीय स्ट्रांग रूम जीआईसी में दिन भर प्रश्न पत्र और कॉपियों का वितरण हुआ। स्टेटिक मजिस्ट्रेट इसे लेकर खुद केंद्रों पर पहुंचे। शेष 60 केंद्रों पर यह प्रपत्र पहुंचा दिए गए हैं। अब जिले के सभी 130 परीक्षा केंद्रों पर पेपर और कॉपियां पहुंच गई हैं। इसकी सख्त निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कक्ष निरीक्षकों का ड्यूटी पत्र भी जारी कर दिया गया है। कुल तीन हजार कक्ष निरीक्षक इस बार परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए हैं। प्रत्यके कमरे में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। आरक्षित कोटे में 300 कक्ष निरीक्षक रखे गए हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की लाइव निगरानी शुरू कर दी गई है। 18 फरवरी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो जाएगी। केंद्रों को पूरी तरह सुरक्षा के घेरे में रखा जाएगा। परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र के बाहर पुलिस का पहरा होगा। केंद्र के भीतर अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले विद्यार्थियों को सघन तलाशी के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। छात्राओं की चेकिंग के लिए महिला शिक्षकों की ड्यूटी भी गेट पर लगाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में होगी। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 22 सेक्टर तथा चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पांच सचल दल भी गठित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें