फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ एमडीएम सहित अन्य बिंदुओं की शिकायतों पर चल रही जांच मामले में प्रधानाचार्य के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच टीम ने उनसे लिखित बयान सोमवार तक मांगा था।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के उड़वलिया इटवा निवासी रामकुमार चौधरी ने लोकायुक्त में परिवाद दाखिल कर एमडीएम, दूध खरीद, भवन निर्माण में मलबा संबंधी, फर्नीचर, समर कैंप किट व यात्रा व्यय सहित 16 बिंदुओं पर शिकायत की थी। मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, डीआईओएस संजय कुमार व सदर एसडीएम प्रमोद कुमार को जांच मिली है।
विद्यालय में भी कुछ दिन पहले टीम ने जाकर अभिलेख खंगाले थे। शिक्षकों के बयान दर्ज किए गए थे, टीम कुछ अभिलेख लेकर गई थी। हालांकि अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि एक-एक बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट लोकायुक्त को भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें