फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामूहिक दुष्कर्म का बयान दरकिनार, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज किया है अपहरण का केस
विज्ञापन

पांच अक्तूबर से लगातार सुर्खियों में रहा अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुधवार को नया तोड़ आ गया। पुलिस ने अपहरण के केस में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। इस मामले में पीड़िता की मां ने गांव के दो लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कराया है। जबकि पीड़िता कई बार पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश होकर बयान दे चुकी है कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि गांव के दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता की बात को संज्ञान न लेते हुए उसकी मां की तहरीर पर दर्ज किए गए अपहरण के केस में नामजद कृष्ण चंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उस पर नाबालिग का अपहरण करने के साथ ही तीन साल से दुष्कर्म का भी आरोप है।
इस संबंध में थाने में दी गई तहरीर में किशोरी की मां ने लिखा है कि पांच अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे गांव के दूसरे पुरवे के कृष्ण चंद्र यादव और आलोक यादव उसकी पुत्री को बोलेरो में बैठाकर भगा ले गए। उसने यह बात ग्राम प्रधान को बताई तो ग्राम प्रधान ने 1090 पर फोन कर सूचना दी। बाद में थाने पर तहरीर दी गई। लालगंज पुलिस का कहना है कि शाम 6:10 बजे किशोरी की मां ने सूचना दी, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




पीड़िता का आरोप, उसके साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म
पीड़िता का कहना है कि पांच अक्तूबर को सुबह पांच बजे के करीब वह नित्यक्रिया के लिए खेत में गई थी। जहां उसके साथ पहले से घात लगाए बैठे दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वह इसकी शिकायत करने ग्राम प्रधान के पास उनके घर गई तो उसे धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद गांव के कृष्ण चंद्र और आलोक के साथ वह बस्ती पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में प्रार्थनापत्र देने आ गई। एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में उसने लिखा है कि जब प्रधान को पता चला कि वह शिकायत करने पुलिस के पास गई है तो उन लोगों ने मां से अपहरण की तहरीर दिलवा दी।
विज्ञापन

...
जो मेरी मदद कर रहे हैं,उन्हीं को फंसाया
पीड़िता का कहना है कि उसकी मां किसी के भी बहकावे मे आ जाती है। अपने बेटे काे बचाने के लिए प्रधान ने उसकी मां को प्रभाव में लेकर उसी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है जो मेरी मदद कर रहे हैं। उसका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि वह आरोपियों की धमकी की वजह से कृष्ण चंद्र यादव व आलोक के साथ जान बचाकर खुद ही भागती फिर रही है। क्योंकि उसके साथ दुष्कर्म करने वालों ने धमकी दी है तुम जहां मिलोगी, वहीं मार डालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें