बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में बुुधवार को कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारियों ने कामकाज ठप कर दिया। विकास भवन परिसर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन बहाल न हुई तो वे सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। वक्ताओं ने सरकार की नीति को कर्मचारी विरोधी करार दिया। इससे पहले पेंशन बहाली मंच के नेताओं ने शहर के सभी कार्यालयों में पहुंच कर ताला बंदी करा दिया।
विकास भवन परिसर में सभा आयोजित की। मंच के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि सरकार की हठवादिता के चलते लाखों कर्मचारी व शिक्षक महाहड़ताल पर चले गए हैं। संयोजक चंद्रिका सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली अब निर्णायक मोड़ पर आ गई है। सभी एकजुट होकर इस लड़ाई में सहयोग करें। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के मंडल सचिव डीएस सिंह, चतुर्थ श्रेेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामसूरत यादव, विकास भवन कर्मचारी संघ के मंत्री राम अधार पाल, तौलू प्रसाद, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, ट्यूबवेल टेक्निकल संघ के मंत्री संतोष राय, अमीन संघ के अध्यक्ष मनोज यादव, अमरनाथ गौतम, अरुणेश पाल, सफाई संघ के अध्यक्ष अजय आर्य, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंत्री इजहारुल हक अंसारी ने कहा कि सरकार की धमकी के आगे कर्मचारी व शिक्षक झुकने को तैयार नहीं हैं वे हक के लिए आंदोलन पर डटे रहेंगे। इस मौके पर प्रमोद शुक्ल, मुकेश सोनकर, श्याम बिहारी, सुबाष मिश्र, राकेश पांडेय, जलालुद्दीन कुरैशी, सुरेश गौड़, शिवनंदन मिश्र, राजेश गिरी, गौरव सांडियाल, संतोष मिश्र, सुधीर तिवारी, दीपक सिंह प्रेमी आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक मुख्यालयों पर भी ताला जड़ा
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक कर्मियों ने ताला बंदी कर हड़ताल की। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार बनकटी कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रणविजय सिंह व सफाई संघ के मोहम्मद कलीम के नेतृत्व में ब्लॉक व सफाईकर्मियों ने कार्यालय पर ताला बंदी कर प्रदर्शन किया। ब्लॉक में पहुंचे बीडीओ संजय नायक को आंदोलनकारी कर्मियों ने घुसने से रोक दिया, जिससे उन्हें बाहर बैठना पड़ा। इस मौके पर प्रकाश मोहन, शिवन्दन तिवारी, पूनम चौधरी, फूलचंद श्रीवास्तव, शाहिद अली, नितिन कुमार, शेर बहादुर, राम रक्षा यादव, हरि प्रकाश, विनोद कुमार पांडेय, अनिल कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार हड़ताल के चलते परिषदीय विद्यालयों में दिन भर ताला लटकता रहा, जिससे स्कूल पहुंचे बच्चे लौट गए। अध्यापकों ने कहा कि जब तक सरकार हम लोगों की पुरानी पेंशन बहाल नही करती तब तक के लिए ताला बंदी व विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। वहीं, ब्लॉक के कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से कार्य प्रभावित रहा । मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मी व शिक्षक धरने की चेतावनी देते हुए जिला मुख्यालय पर आंदोलन में शामिल होने चले गए। सुबह साऊंघाट मुख्यालय पर एकजुट होकर कार्य का बहिष्कार कर ताला बन्दी करके गेट पर धरना दिया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी दिलीप वर्मा, किशन कुमार, मधुसूदन प्रजापति, ज्ञानेन्द्र धर द्विवेदी, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, राम बहादुर, चन्दू आदि मौजूद रहे। कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर और संसाधन केंद्र पर कर्मचारियों एवं शिक्षक संघ ने पहले अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किया। बाद में दोनों संगठनों ने मिलकर धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर प्रादेशिक प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शरद कुमार पटेल, मंच के संयोजक सत्य राम वर्मा, मंत्री बृजेश त्रिपाठी, चंद्र शेखर त्रिपाठी, अंकित कुमार सिंह, विनोद कुमार, रमेश सिंह चौधरी ,संजय कुमार गोस्वामी, डॉ सुनील कुमार, ब्रह्मदेव पांडेय, धन प्रकाश शुक्ल, प्रदीप कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, भैया राम, सुनीता राय, कामना सिंह, साधना सिंह, जंग बहादुर आदि मौजूद रहे। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी वर्ग ने सरकारी कार्यों का बहिष्कार कर दुर्गेश यादव के नेतृत्व में धरना दिया। वहीं, रामनगर ब्लॉक के सफाई कर्मियों ने ब्लॉक से तहसील तक बाइक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। सभा को प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय मंत्री बाल कृष्ण ओझा ने संबोधित किया। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला महामंत्री जितेन्द्र अरोरा ने किया। एडीओ पंचायत रामनगर रामचन्द्र वर्मा, राजेश द्विवेदी, प्रताप नरायन, प्रद्युम्न कुमार, अब्दुल कादिर, विवेक प्रताप, बेचन राम, तुलसी राम, राजदेव, राजेश कुमार ने संबोधित किया। इस मौके पर राजेन्द्र कुमार, राम मूर्ति, राम उग्रह, राजेन्द्र प्रसाद, संजय यादव, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे।