फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रदेशस्तरीय बास्केटबॉल व हैंडबॉल का ट्रायल 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खेल निदेशालय की ओर से अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिला खेल कार्यालय ने ट्रायल कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

ट्रायल का आयोजन शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में 20 जुलाई से 21 जुलाई तक कराया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय महिला वर्ग बास्केटबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडलीय टीम हिस्सा लेगी। 20 जुलाई को जनपद स्तर पर और 21 जुलाई को मंडल स्तर पर ट्रायल स्टेडियम में होगा। इसमें सफल खिलाड़ी टीम में शामिल किए जाएंगे। प्रतियोगिता 27 जुलाई से 29 जुलाई तक अयोध्या में होगी।
वहीं, प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में होगी। मंडलीय टीम का चयन-ट्रायल 20 जुलाई को जनपद स्तरीय और 21 जुलाई को मंडल स्तर पर खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल होगा। इसमें सफल खिलाड़ी टीम में रखे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें