फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार किसान विरोधी : मौर्य 

Sun, 08 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत की - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया। तर्क दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए अब तक बीमा कंपनी तक का निर्धारण नहीं किया गया। सूबे में गेहूं खरीद नहीं हो रही है। आपदा राहत राशि के वितरण में कोताही बरती जा रही है। बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान में लापरवाही साबित कर देता है कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट यूपी सरकार ने अब तक नहीं भेजा है।
विज्ञापन


रविवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में प्रदेश सरकार बैरियर का काम कर रही है। कारण कि सपा को साइकिल पंक्चर होने का डर सता रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सपा और बसपा दोनों को एक तराजू पर रखा। कहा कि दोनों दल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले हैं। भाजपा की सरकार बनने पर दोनों के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी, इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। सपा का झंडा लगाकर जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देश में विकास की लहर चलने का दावा किया। चुनाव के समय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के सवाल पर कहा कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता का सम्मान महत्वपूर्ण है।

चुनाव कार्यकर्ता ही लड़ेगा। मिशन 2017 में भाजपा अपना लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। 
इस मौके पर डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें