फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डग्गामार वाहनों के खिलाफ शुरू करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कमिश्नर अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं कर करेत्तर की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में हुई।
विज्ञापन

बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में तेजी लाए। उन्होंने प्रवर्तन से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए और निजी वाहनों को व्यवसायिक प्रयोग में लाने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कहा कि वाहनों का नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखें। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। ओवर लोड व ओवर स्पीड वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर सैंपलिंग की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें