फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से गड्ढे में गई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेयरिंग फेल होने से गड्ढे में गई कार
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। पिपराजप्ती गांव के पास स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे के समय चार महिलाएं और चालक समेत छह लोग सवार थे। ये लोग बलुआ समय माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे हुए हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। आसपास वालों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार चालक जितेंद्र ने बताया कि खलीलाबाद पुलिस लाइंस से माता-पिता, मौसी व अन्य रिश्तेदार को लेकर टिनिच के बलुआ समय माता का दर्शन करने जा रहे थे। अचानक स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर की सहायता से उसे बाहर निकाला। वाल्टरगंज प्रभारी थानाध्यक्ष शिव शंकर मिश्र भी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें