फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 13.52 करोड़ रुपये मूल्य के स्टांप वापस

Tue, 01 Apr 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रजिस्ट्री बैनामों व अन्य कार्यों में प्रतिबंधित किए गए 10 हजार से 25 हजार रुपये मूल्य के स्टांप एक अप्रैल से अवैध माने जाएंगे। जिला कोषागार कार्यालय से इस तरह के उपलब्ध 13.52 करोड़ रुपये मूल्य के स्टांप वापस कर दिए जाएंगे। वेंडरों को भी 31 मार्च तक यह स्टांप वापस करने का समय दिया गया था।
विज्ञापन

अब 10 से 25 हजार रुपये मूल्य के स्टांप वापस भी नहीं हो सकेंगे। इसका उपयोग भी मान्य नहीं होगा। शासन ने इन स्टांपों के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी थी। केवल 10 मार्च तक इन स्टांपों के उपयोग पर छूट दी गई थी। इसके बाद इन्हें कोषागार को वापस किए जाने का निर्देश था।
इसके बाद जिले के सभी स्टांप विक्रेताओं ने किसी तरह स्टांप का उपयोग करके इसकी खपत सुनिश्चित की। कुछ वेंडरों ने निर्धारित अवधि तक उपयोग में नहीं आने के कारण इस मूल्य के स्टांप कोषागार में वापस भी किए हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार फिजिकल स्टांप को खत्म करने और ई-स्टांप को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। इसके तहत पहले चरण में 10 हजार से 25 हजार रुपये मूल्य के सभी स्टांप को 31 मार्च के बाद वापस किया जाना है। जानकारी के मुताबिक जिला कोषागार में उपलब्ध 13.52 करोड़ रुपये मूल्य के 10 से 25 हजार रुपये वाले गैर न्यायिक स्टांप वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें