फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संविदा समाप्ति से पहले स्टाफ नर्स का बयान दर्ज...मरीज को सीएमओ ऑफिस बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीएचसी कुदरहा में बाहर की दवा लिखी पर्ची पकड़े जाने के बाद स्टाफ नर्स की संविदा समाप्त करने के मामले में अभी तक अधिकारी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सके हैं। पुन: जांच के लिए गठित टीम स्टाफ नर्स का बयान ले चुकी है, मगर अभी मरीज का बयान फिर से होना है। बताया जा रहा है कि इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एक माह पहले सीडीओ सार्थक अग्रवाल सीएचसी कुदरहा औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां एक महिला मरीज के हाथ से पर्ची लेकर देखने लगे। पता चला कि यह दवा बाहर की लिखी गई है। पूछताछ में महिला मरीज ने बताया कि अंदर बैठे व्यक्ति ने यह पर्ची थमाई है। सीडीओ को पूछताछ में पता चला कि सेटिंग की दवा खपाने के लिए खेल किया जा रहा था, जबकि वह दवाएं अंदर थीं। इसपर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई थी और सीएमओ को संबंधित स्टाफ नर्स की संविदा समाप्त कर रिपोर्ट मांगी थी।
हालांकि, एक माह बीत गए अभी तक कर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मुद्दा उठने के बाद पुन: जांच कमेटी बनाई गई। टीम को निर्देश दिए गए थे कि मरीज और स्टाफ नर्स का बयान दर्ज करके रिपोर्ट दें। इस क्रम में सीएमओ डॉ. राजीव निगम, पीडी राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ आरसीएच बृजेश शुक्ल, एमओआईसी कुदरहा अश्वनी यादव सीएचसी कुदरहा पहुंचे और स्टाफ नर्स का बयान दर्ज किया। पर्ची का मिलान कराया।
विज्ञापन

वहीं, मरीज को बुलाया गया, मगर घर पर व्यस्तता के चलते वह नहीं आ सकी। महिला को सीएमओ ऑफिस पर बुलाया गया है, ताकि बयान हो सके और आगे की कार्रवाई शुरू हो।
कोट
स्टाफ नर्स का बयान हो चुका है, मरीज का बयान बाकी है। उसे सीएमओ ऑफिस बुलाया गया है। सोमवार को बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। स्टाफ नर्स को दवा लिखने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

-डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें