फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एनक्वास टीम के सवालों में उलझा स्टाफ महिला अस्पताल में कई खामियां उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) के मूल्यांकन के दौरान कई खामियां सामने आईं। टीम ने स्टाफ से व्यवस्थाओं और उनके संचालन से जुड़े सवाल किए। कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अभिलेखों की जांच और व्यवस्थाओं से जुड़े सवाल-जवाब के दौरान स्टाफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मूल्यांकन की प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी।
डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. मोहम्मद तौसीफ कमर और उषा रावत की तीन सदस्यीय टीम सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंची। टीम ने एक-एक वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, बाल रोग विभाग समेत मरीजों और तीमारदारों को मिलने वाली सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की जांच में कचरा बॉक्स मानकों के अनुरूप नहीं मिले। टीम ने आपत्ति जताई। वार्ड के गेट पर रजिस्टर की जांच में कोई एंट्री नहीं मिली। पेयजल और आरओ की व्यवस्था से जुड़े सवालों का भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉड्यूलर ओटी के संचालन के बारे में जानकारी मांगी तो बताया गया कि इसका हैंडओवर काफी पहले हो चुका है, लेकिन अब तक इसका इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ है। टीम ने ऑपरेशन थिएटर, एसएनसीयू, पोस्टमार्टम यूनिट, लेबर रूम और मिनी ओटी का भी निरीक्षण किया। ओटी की सफाई और संक्रमण नियंत्रण से संबंधित रिपोर्ट पर सवाल किए गए।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें