भानपुर में स्टेडियम बनेगा : विधायक
भानपुर में क्रिकेट और बनगवां में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। युवाओं में पढ़ाई के साथ खेल की भावना को विकसित करने के लिए वर्ष 2022 तक भानपुर में स्टेडियम का निर्माण कराने का भरोसा विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने क्षेत्र के खिलाड़ियों को दिलाया। सोमवार को भानपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रघुनाथ सिंह की स्मृति में आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने इसकी घोषणा की।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक मनोज सिंह, दिलीप सिंह, अनूप जायसवाल, अजय पांडेय, शिव कुमार सिंह, राकेश सिंह, बब्लू सिंह, छोटू पाठक, सोनू सिंह, रंजय, अरुण, खालिद, सैंकी, चिंताहरण पांडेय, बिंद गोपाल तिवारी, अनिल सिंह, उपेंद्र सिंह, विक्की सिंह व अन्य मौजूद रहे। वहीं, बनगवां में गुड्डू स्पोर्ट क्लब टेढीकुइयां की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भी उद्घाटन विधायक ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने हौसलाफजाई करते हुए क्षेत्र में सभी प्रकार के खेलों को बढ़ावा देने की बात कही। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक गुड्डू, चौकी इंचार्ज असनहरा विनय कुमार सिंह, डॉ. विष्णु जायसवाल, बब्बू, अनिल सिंह, फरहान हुसैन, खालिक, नवीउल्लाह, तबरेज खान, मोहम्मद अमीन, नूरहसन, बुधिराम, शाह आलम, मन्नान, महीबुुल्लाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।