फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया बिहरा मिनी स्टेडियम का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया बिहरा मिनी स्टेडियम का उद्घाटन
विज्ञापन

बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिहरा में निर्मित मिनी स्टेडियम का शनिवार को उद्घाटन किया। यहां क्रिकेट ट्रैक, वॉलीबाल, कबड्डी एवं फुटबाल की पिच बनाई गई है।
विज्ञापन

डीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंद किशोर कलाल ने पिच पर बल्लेबाजी भी की। डीएम ने कहा कि स्टेडियम का निर्माण होने से खेल प्रतिभाओं को निखार मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं का हुनर निखारने में मिनी स्टेडियम मील का पत्थर साबित होगा। स्टेडियम में वॉलीबाल, टेनिस, खो-खो, कबड्डी, योग, बैडमिंटन, फुटबाल, लांग-जम्प व दौड़ आदि के खेल हो सकेंगे। डीएम ने स्टेडियम गेट पर पौधरोपण किया। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि स्टेडियम बनने से युवाओं का खेल के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के लिए प्रभारी बीडीओ व प्रशिक्षु एसडीएम विनय कुमार सिंह की सराहना की। ग्राम प्रधान कमला देवी ने सभी का आभार जताया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एलईडी के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस मौके पर एडीओ मृत्युंजय सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी इंद्रजीत मौर्य, सीएचसी प्रभारी विनोद कुमार, जितेंद्र यादव, रामकोमल सिंह, शिवपूजन वर्मा, सुनील सिंह, पूर्व प्रधान केशवराम यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र चैधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी शेषराम दिवाकर, सुजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें