नगर बाजार। थाना नगर क्षेत्र के ग्राम देवाडीहा में शादी समारोह के दौरान द्वार पूजा में नाच-गाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दबंगों ने एक युवक के पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की भी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
ग्राम देवाडीहा निवासी जवाहर निषाद पुत्र घुरहू द्वारा थाना नगर में दी गई तहरीर के अनुसार 12 मई को मेघा निषाद पुत्र बदलू निषाद के यहां शादी समारोह आयोजित था। बरात ग्राम कोपे थाना लालगंज से आई थी। द्वार पूजा के दौरान नाच-गाने को लेकर विवाद में चन्द्रेश निवासी देवाडीहा, प्रिंस, अंगद निवासीगण ग्राम कोपे थाना लालगंज, राहुल निषाद निवासी रामपुर थाना कलवारी तथा राजन निषाद निवासी धौरहरा थाना नगर ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जवाहर निषाद के चचेरे भाई रोहित निषाद पुत्र सुभिरन निषाद के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में उसका बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।