फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रीमद्भागवत कथा में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Fri, 26 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। क्षेत्र के बभनगांवा में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म होते ही कथा पंडाल जयकारों ने गूंज उठा। महिलाओं ने मंगलगीत गाये। घंट व शंख की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद जागरण शुरू हुआ। कथा व्यास पं. प्रेम नरायन पांडेय ने श्रीकृष्ण कथा की अमृत वर्षा की। जागरण में कलाकार पं. हरिओम और नीलू वर्मा ने एक से बढ़ कर एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। लोग भजन पर थिरकने लगे। इस दौरान राधाकृष्ण, सुदामा व हनुमानजी की झांकी निकाली गई। कार्यक्रम के आयोजक विपुल सिंह, सूरज सिंह, दुर्गेश सिंह, मनीष ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। मुख्य यजमान अर्जुन सिंह तथा उनकी धर्म पत्नी निशा सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर रणजीत सिंह, विनय सिंह, दिनेश सिंह, रमेश सिंह, सुमंत सिंह, अतुल, अनुराग, चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें