फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लालगंज थाने में 22 वाहनों की हुई नीलामी

Fri, 26 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाने में बृहस्पतिवार को जब्त वाहनों की नीलामी की गई। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल व थानाध्यक्ष महेश सिंह की मौजूदगी में 22 वाहनों की जीएसटी 6.59 लाख रुपये नीलामी हुई। नीलामी प्रक्रिया में छह ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। जिसमें दुर्गेश अग्रहरि बढ़ौनी बनकटी को अंतिम बोली सबसे अधिक लगाने पर उन्हें नीलामी दी गई। विभिन्न मामलों में जब्त किए गए ये वाहन पिछले कई सालों से थाने में जमा थे। इनमें दो पहिया व चार पहिया पिकअप आदि वाहन शामिल थे। प्रधान मोनू शुक्ला ने बताया कि एक साथ सभी वाहनों की नीलामी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें