फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीण स्टेडियम में खेल प्रशिक्षक की होगी तैनाती...एक पद पर 752 आवेदन

विज्ञापन
​दुबौलिया ब्लॉक के सूदीपुर गांव में बना मिनी स्टेडियम स्रोत विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामीण स्तर पर बने स्टेडियम में जल्द खेल प्रशिक्षक की तैनाती होगी। खेल कोच होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं निखरेंगी। ऐसे बच्चों को खेल का ककहरा सीखने में आसानी होगी, जो गांव से शहर नहीं आ पाते। फिलहाल, एक पद के लिए 752 आवेदन आए हैं, जिसमें से चयन होना है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत दुबौलिया ब्लॉक के सूदीपुर गांव में मिनी स्टेडियम बनाया गया है। हालांकि, अभी तक यहां कोच की तैनाती नहीं हो पाई है। इससे, खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में परेशानी होती है। खेल मैदान होते हुए भी खेल ककहरा सीखने से बच्चे दूर हैं। अब इस दिशा में पहल हुई है और युवा कल्याण विभाग यहां कोच की तैनाती के लिए प्रयास शुरू किया है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने इस ग्रामीण स्टेडियम को जल्द ही कोच मिल जाएंगे। उसके बाद स्टेडियम में चयनित खेलकूद शुरू होगा।
बताया गया कि साल 2019 में स्टेडियम बनना शुरू हुआ था। इससे युवाओं को यह उम्मीद जगी की अब खेतों और खाली जगह में खेलना और दौड़ना नहीं पड़ेगा। अब वे लोग भी शहरों जैसी स्टेडियम वाली सुविधा के बीच पसंदीदा खेल में प्रैक्टिस कर सकेंगे। लेकिन स्टेडियम बनने के बाद अभी तक युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए कोई प्रशिक्षक नहीं मिल सका है। हालांकि, अब कोच की तैनाती जल्द होनी है।
विज्ञापन

इसके लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से विज्ञापन निकाला गया था। जिसमें एक पद के लिए 752 आवेदन आए हैं। नियमानुसार कोच बीपीएड डिग्री धारक होगा। विभाग के अनुसार, 752 आवेदनों में से 10 आवेदनों के आवेदक को बुलाया जाएगा। उन्हीं में से चयन होगा। यह चयन आउटसोर्स के तहत होगा।
विज्ञापन

कोट
सूदीपुर में बने स्टेडियम में कोच की तैनाती जल्द हो जाएगी। चयन प्रक्रिया शुरू है। सभी खेल की गतिविधियां यहां संचालित होंगी।
-राम प्रताप सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें