फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 4.81 करोड़ रुपये से तैयार होगा खेल छात्रावास

Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम परिसर में मंडल के तीनों जिलों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा आवासीय प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडल में खेल छात्रावास निर्माण की स्वीकृति शासन से मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम परिसर में मंगलवार को छात्रावास निर्माण के लिए खाका खींचा जा रहा था। 4.81 करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार किया जाना है। अब मंडल के तीनों जिलों के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण के लिए अधिक मौके मिलने शुरू हो जाएंगे।
स्टेडियम परिसर में 50 सीट के छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था राज्य सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से इसे मूर्तरूप देने का काम शुरू कर दिया गया है। करीब 4.81 करोड़ रुपये से तैयार होने वाले छात्रावास के निर्माण के लिए शासन ने 2.40 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन

अब खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप प्रशिक्षण लेने के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वह घर के करीब रहकर ही प्रशिक्षण ले सकेंगे। छात्रावास में रहते हुए अलग-अलग वर्ग की प्रतियोगिताओं में खेलने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। खेल विभाग के अनुसार, मंडल में छात्रावास निर्माण के लिए 28 अप्रैल 2023 को प्रस्ताव भेजा गया था। 26 जून को कैबिनेट ने इसके निर्माण को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


...
कोट
निर्माण कार्य के लिए खाका खींचा जा रहा है। खेल छात्रावास तैयार होने के बाद बस्ती, संतकबीर नगर व सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए महानगर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही राष्ट्रीय मानक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें