पैकोलिया। थानाक्षेत्र के एक गांव से एक लड़की को जेवरात और नकदी समेत बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व मेरी लड़की को दिन में लगभग डेढ़ बजे बेलवरिया गांव निवासी अरुण कुमार भगा ले गया। लड़की अपने साथ सोने की झुमकी, टीका, झाला, बाली और पायल तथा 20 हजार रुपये भी लेकर चली गई है। इसकी शिकायत अरुण कुमार के परिजनों से की गई तो उनके घर के लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद