फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्केटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के पार्थ ने दिखाया जलवा

Tue, 18 Jul 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
स्केटिंग में  पार्थ को मिला मैडल।
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। कहते हैं कि पूत के पांव पालने में दिखते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी पार्थ ने। पार्थ ने स्केटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराकर सबका मान बढ़ाया।
विज्ञापन

16 जुलाई को जिला रोलर स्केटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ओर से चौक स्टेडियम लखनऊ में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में पार्थ ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी फूलकरन बाराबंकी के निन्दूरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय घुंघटेर में सहायक अध्यापक हैं। इनका बेटा पार्थ लखनऊ में कक्षा-3 का छात्र है। वह मांधाता सपोर्ट स्केटिंग एकेडमी लखनऊ में तीन साल से स्केटिंग सीख रहे हैं।
फूलकरन ने बेटे पार्थ की स्केटिंग में रुचि को देखते हुए खेलने का मौका दिया। वह 6 से 7 वर्ष की उम्र में एवं 7 से 9 वर्ष की उम्र की प्रतियोगिताओं में अव्वल आ रहे हैं। छोटी सी उम्र में रोलर स्केटिंग का शौक रखने वाले पार्थ आगे बढ़कर एक बड़े स्केटर के रूप में अपना नाम करना चाहते हैं और जनपद के साथ-साथ पूरे देश में स्केटिंग के बूते अपना परचम लहराने का जज्बा रखते हैं। पार्थ की सफलता से गांव और परिवार के लोगो ने खुशी जताई है।
विज्ञापन



पार्थ का स्केटिंग सफर
16 जुलाई 2023 को लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित फर्स्ट यूपी डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में पार्थ ने 200 मीटर की प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल और 1000 मीटर की रेस में कांस्य पदक अपने नाम किया। पिता फूलकरन कहते हैं कि पार्थ का स्केटिंग सफर 2020 से प्रारंभ हुआ 1 वर्ष के अथक परिश्रम के पश्चात अक्तूबर 2021 में पार्थ ने जनपद स्तर पर पहला सिल्वर मेडल जीता था।
इसके बाद वह 2022 में ही जनपद स्तर पर दो गोल्ड मेडल वह बेस्ट स्केटर की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके बाद अप्रैल 2022 में ही चंडीगढ़ मोहाली में आयोजित नेशनल लेबल स्केटिंग चैंपियनशिप में पार्थ ने 500 मीटर की रेस में सिल्वर मेडल जीता जून 2022 में नेशनल लेवल स्केटिंग चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ रायपुर में पार्थ ने 1000 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल व 500 मीटर की रेस में सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें