फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हंसराज इंटर कॉलेज ने जीता हॉकी का उद्घाटन मैच

Mon, 21 Aug 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
स्टेडियम में खेल सप्ताह के शुभारंभ के मौके पर ​खिलाड़ियों को संबो​धित करते सांसद हरीश द्विवेदी।
विज्ञापन
बस्ती। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र के जन्म दिवस के अवसर पर सोमवार से खेल सप्ताह का शुभारंभ सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। उल्लेखनीय है कि खेल सप्ताह 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिवस पर समाप्त होगा। इसमें हाॅकी, हैंडबाल, एथलेटिक्स, फुटबाल प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

हाॅकी का पहला मैच स्टेडियम (ए) बनाम हंसराज इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। मैच में हंसराज इंटर काॅलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवें मिनट में मो. शरीफ ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाया। हैंडबाल का पहला मैच किसान इंटर कॉलेज बनाम खैर इंटर काॅलेज के बीच खेला गया, जिसमें किसान इंटर काॅलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खैर इंटर कॉलेज को 6-9 गोल से शिकस्त दे दिया। फुटबाॅल मैच स्टेडियम (बी) बनाम रामबाग इंटर काॅलेज के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम बी ने रामबाग को 1-0 से पराजित किया।
बालिका वर्ग का फुटबाल मैच सरस्वती बालिका विद्यालय रामबाग ने राजकीय कन्या इंटर काॅलेज को 2-0 से हराया, दूसरा मैच जीवीएम कांवेंट स्कूल बनाम जीजीआईसी (बी) टीम के बीच हुआ, जिसमें जीवीएम कान्वेंट स्कूल ने जीजीआईसी (बी) की टीम को 1-0 से हराया। मौके पर डीआईओएस जगदीश शुक्ला, अर्जुन उपध्याय, सरोज मिश्रा, अनिल दूबे, संजय शर्मा, प्रमोद कुमार जायसवाल, स्मिता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें