बस्ती। खेल दिवस को इस बार धूमधाम से मनाने की तैयारी जनपद में हो रही है। इसके लिए 21 से 28 अगस्त तक खेल महोत्सव मनाने की तैयारी स्पोर्ट्स स्टेडियम में की जा रही है। 21 अगस्त से एथलेटिक्स हॉकी, फुटबाॅल व हैंडबाॅल की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
खेल निदेशालय की ओर से शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए अभी चार जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराने की योजना बनी है। क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि खेल महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत 21 अगस्त को सुबह 10 बजे से खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इसमें बालिका व बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके साथ ही कुछ अन्य खेलों को भी कराने की योजना बन रही है।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों व टीम को जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 अगस्त को जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से होगी। कहा कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिले के सभी स्कूल-काॅलेजों के प्रधानाचार्य से भी अपने यहां के खिलाड़ियों को इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए पत्र लिखा गया है।