फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले में रिक्त तीन ग्राम प्रधान और दो बीडीसी पदों के लिए चुनाव की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में रिक्त चल रहे तीन ग्राम प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और 41 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। 6 सितंबर को रिक्त इन सभी पदों पर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि रिक्त पदों के लिए चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान 6 सितंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। नामांकन 22 अगस्त को दिन में 10 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 23 अगस्त को होगी। 24 अगस्त को दिन में 10 से 3 बजे तक नामांकन वापसी होगी।
इसके बाद उसी दिन कार्य समाप्ति तक उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। 8 सितंबर को सुबह 8.00 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी। चुनाव के दृष्टिगत नामांकन पत्रों का विक्रय विकास खंड कार्यालय पर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी सभी कार्य विकास खंड मुख्यालय से ही संचालित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संबंधित तिथियों में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिन भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन


इन जगहों पर होगा चुनाव
विक्रमजोत ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के चार, हर्रैया में पांच, परशुरामपुर में एक, गौर में चार, दुबौलिया में दो, सल्टौआ गोपालपुर में 11, रामनगर में 8 और रुधौली में 6 समेत कुल 41 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा ग्राम प्रधान के परशुरामपुर में एक और दुबौलिया ब्लॉक में दो पद रिक्त चल रहे हैं। साऊघाट और कुदरहा ब्लॉक में एक-एक पद बीडीसी का रिक्त चल रहा है। इन सभी रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें