फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट में वर्दी का विशेष महत्व : कुलदीप

Wed, 26 Apr 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
स्काउट भवन में स्काउट गाइड के तृतीय सोपान का प्रशिक्षण देते कुलदीप सिंह।
विज्ञापन
बस्ती। स्काउटिंग गाइडिंग में वर्दी का विशेष महत्व होता है। स्काउट से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। स्काउट बच्चों को समाज के बेहतर नागरिक बनाता है। ये बातें जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह ने तृतीय सोपान के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम की शुरुआत जिला संगठन कमिश्नर प्रताप शंकर पाण्डेय ने वीपी सिक्स और ध्वज शिष्टाचार का अभ्यास करवाकर किया। सत्र के दौरान कुलदीप सिंह ने प्राथमिक सहायता और स्काउट वर्दी, ट्रेंनिग कौंसलर नेहा गुप्ता ने गाइड वर्दी के बारे में प्रतिभागियों से विचार साझा किया। जिला सचिव डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, जिला स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह तथा जिला गाइड कमिश्नर नीलम सिंह, ए एस ओ सी राकेश कुमार सैनी, सत्या पांडेय जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, भूपेश सिंह ब्लॉक स्काउट मास्टर, प्रताप शंकर पांडेय, हरिओम, रीता मौर्या, अलका पांडेय, अमृता सिंह, कुसुम लता मिश्रा, राजेश आर्य, अमित यादव, विष्णु पाल आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें