फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं को विशेष बस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए परिवहन निगम प्रशासन अतिरिक्त बसों का संचालन कराएगा। इससे यात्रियों व श्रद्धालुओं को गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है। जनपद बस्ती से हजारों श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने के लिए गोरखनाथ मंदिर जाते हैं। श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के लिए परिवहन निगम 20 से अधिक बसों को संचालन करने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। एआरएम बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि जिले से गोरखपुर के लिए रोजाना 12 बसें संचालित की जाती हैं। खिचड़ी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए पहले से ही 20 अतिरिक्त बसें लगाई गईं हैं, जरूरत पड़ने पर इसे और भी बढ़ाया जाएगा। बस्ती से हर आधे घंटे में बसें गोरखपुर के लिए निकाली जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु कवर किए जा सकें। इसके लिए चालक, परिचालकों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें