फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चंदा मामा के घर उतर गया चंद्रयान-3...खुशी से उछले बच्चे

Thu, 24 Aug 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट में चंद्रयान की लैंडिंग कार्यक्रम को देखते बच्चे।
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय तकनीक एवं प्रौद्योगिकी की ताकत का अहसास बुधवार की शाम हर किसी को हुआ। विद्यालयवार चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का इंतजार सभी को था। इसके लाइव प्रसारण की व्यवस्था विद्यालयों से लेकर घर और दफ्तरों तक बनाई गई थी। इसरो से जारी समय 5.15 बजे प्रोजेक्टर एवं मोबाइल के सामने बच्चे, शिक्षक एवं विज्ञान में रुचि रखने वाले लोग एकाग्र होकर बैठ गए।
विज्ञापन

भारतीय प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के फेज में 5.59 बजे प्रवेश किया, तो पहली ताली बजी। ठीक चार मिनट के बाद 6.03 बजे यह चंद्रमा की सतह पर उतरा तो हर ओर से तालियों की गूंज उठने लगी। शिक्षक, बच्चे, अभिभावक जो भी इस प्रसारण से जुड़ा रहा खुशी से उछल पड़ा। भारतीय तकनीक की ताकत पर हर कोई गर्व से भर उठा। बेसिक शिक्षा कार्यालय कार्यालय सभागार में बीएसए अनूप कुमार की अगुवाई में चंद्रयान- 3 के उतरने का लाइव प्रसारण देखा गया। यहां उपस्थिति लोगों ने सफल लैंडिंग पर एक दूसरे को बधाई दी।
इसी तरह शहर के इंडियन पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, लिटिल फ्लावर स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट, उर्मिला एजुकेशनल इंटर कालेज, केएनटी क्लासेज आदि जगहों पर चंद्रयान के उतरने का लाइव प्रसारण देखा गया। शिक्षक और बच्चे जश्न मनाते नजर आए। बाद में राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री का उत्साहवर्धन से भरा संबोधन भी लोगों ने सुना। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में भी यह आयोजन बच्चों के लिए कौतूहल का केंद्र बना रहा। पहली बार वह चंद्रमा की सतह पर भारतीय लैंडर उतारे जाने के साक्षी बने।
विज्ञापन

भानपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए लाइव प्रसारण का आयोजन बीआरसी कार्यालय रामनगर में हुआ। यहां लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों ने चंद्रमा की सतह पर लैंडर को उतरते हुए लाइव देखा। उनके खुशी का ठिकाना नहीं था। खंड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह बच्चों और शिक्षकों के साथ स्वयं मौजूद रहे। दुबौलिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वेदपुर नचना, राज पब्लिक स्कूल खुशहालगंज के अलावा बनकटी, हर्रैया, कप्तानगंज, सल्टौआ, रुधौली आदि क्षेत्रों के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में लाइव प्रसारण के जरिये बच्चे, शिक्षक और अभिभावक सभी ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग के यादगार क्षण को अपनी स्मृतियों में संजोया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें