मुंडेरवा। तीन मई को थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी में हरिकान्त की गला रेत कर हुए हत्या का खुलासा न होने पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने नाराजगी जाहिर की। एसओ मुंडेरवा को इस केस का तत्काल खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है। बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया पान्डेय से फीडबैक लिया। एसपी ने बताया कि केस को लेकर सभी पहलुओं की छानबीनकी जा चुकी है। मगर अब तक ऐसा कोई क्लू हाथ नहीं लगा है, जिसके सहारे पुलिस जांच को आगे बढ़ाए। हालांकि इसकी तह तक जाने के लिए टीमों को दोबारा होमवर्क करना चाहिए। संवाद