फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंचायत में सपाइयों ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

Thu, 22 Feb 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ओड़वारा में पीडीए जन पंचायत को संबो​धित करते ​सपा विधायक महेंद्र यादव।
विज्ञापन
किसानों पर लाठी, गोली चलाने वाली सरकार किसी की हितैषी नहीं : राम प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। समाजवादी पार्टी की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र के मकबूलगंज चौराहे पर पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान सपाइयों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सभी से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में सपा का साथ देने का आह्वान किया ।
बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सपा के घोषित प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि किसानों पर लाठी और गोलियां चलवाने वाली भाजपा की सरकार किसी की हितैषी नहीं है। चुनाव में किसान और नौजवान मिलकर इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। डबल इंजन की सरकार युवा, किसान, व्यापारी समेत सभी वर्गों को धोखा दे रही है। यह जुमलों वाली सरकार है, मतदाता भाजपा से सावधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि बस्ती के लोग परिवर्तन का मन बना चुके हैं। सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने वालों को मतदाता वोट की ताकत से जवाब देंगे। मतदाता भाजपा के झूठे वादों को समझ चुके हैं। भाजपा षड्यंत्र के तहत लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है। चंडीगढ़ मेयर मामले में सर्वोच्च न्यायालय की पहल पर सत्य की जीत हुई। कार्यक्रम को सपा विधायक राजेंद्र चौधरी, विधायक कविंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अतुल, समीर चौधरी, चंद्रिका यादव, जावेद पिंडारी, राम शंकर निराला, अमानत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें