फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पालिका की अध्यक्ष सपा छोड़ भाजपा में शामिल

Thu, 22 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए सपा समेत अन्य दलों के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव से पहले अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की होड़ मची है। बुधवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, महामंत्री अमरपाल मौर्य की मौजूदगी में बस्ती के तमाम विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हर्रैया नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके सपा नेता राजेंद्र प्रसाद गुपता, सपा से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा वर्मा, सपा नेता अंकुर वर्मा, बसपा से मुंडेरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील सिंह सहित कई सभासद और उनके समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सभासद के प्रतिनिधि उमेश प्रजापति, जीवन चौधरी लारा, सभासद कृष्ण कुमार चौधरी, अमन श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राहुल चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव, आदर्श पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व बसपा, सपा और कांग्रेस को ग्रहण लगने का स्पष्ट संकेत मिल रहा है। इस बार 400 पार के लक्ष्य के साथ नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप देश की कमान संभालेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, नगर अध्यक्ष आलोक पांडेय, जगदीप श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ला पप्पू, सचिन शुक्ला आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें