फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के बीच बने रहें सपा कार्यकर्ता: नरेश उत्तम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता के बीच बने रहें सपा कार्यकर्ता : नरेश उत्तम
विज्ञापन

बस्ती। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उन्हें जनता ने विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। इसका सम्मान करते हुए कार्यकर्ता जनता के बीच बने रहें और उनके मुद्दों को उठाते रहें। वह रविवार को बड़ेवन स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बस्ती की पांच में से चार सीटें जीत कर कार्यकर्ताओं ने साबित कर दिया है कि वह संगठित हैं और जनता के बीच सक्रिय रहे हैं। उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र का दिया। बैठक को सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज विधायक कवींद्र चौधरी अतुल, महादेवा विधायक दूधराम और पूर्व विधायक राम प्रसाद चौधरी ने भी संबोधित किया। बैठक में अरविंद सोनकर, रविंद्र यादव, सिद्धेश सिन्हा, राम प्रकाश, जमील अहमद, चंद्रिका यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें