फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने अति पिछड़ों के अधिकारों को लूटा : राजभर

Sun, 21 Jul 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वृहद पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सर्किट हाउस में कहा कि विपक्ष का काम है विरोध करना और हम सबका काम है सरकार चलाना। विपक्षी की आलोचना से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। धर्म के नाम पर समाज को बांटने के अखिलेश यादव के आरोप पर राजभर ने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकार में तमाम दंगे होते थे। लेकिन इस सरकार में कहीं दंगे हुए। सरकार के तुष्टीकरण की राजनीति करने के सवाल पर कहा कि ऐसा आरोप गलत है। कहा कि अखिलेश यादव ने अति पिछड़ों के अधिकारों को लूटा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सवाल पर कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने 325 सीटें जीतकर आई थी। हम साथ नहीं थे तो 75 सीटें हार गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें